Site icon Samagra Bharat News website

तेलंगाना विधानसभा चुनावः पहली बार महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक हैं

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 13नवंबर। तेलंगाना विधानसभा चुनाव में पहली बार महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक हो गई है। राज्य में तीस नवंबर को मतदान कराया जाएगा। नवीनतम मतदाता सूची के अनुसार प्रति एक लाख पुरुष मतदाताओं पर महिला मतदाताओं की संख्या एक लाख बीस हो गयी है।

नवीनतम मतदाता सूची के सअनुसार राज्य में 3 करोड़ 26 लाख 18 हजार 205 मतदाता हैं, जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 62 लाख 418 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 63 लाख 1 हजार 705 है।

Exit mobile version