Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजराती नववर्ष की दीं शुभकामनाएं

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 14नवंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजराती नववर्ष के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं।

दुनिया भर में इस नए वर्ष का उत्सव मना रहे सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा, “यह वर्ष एक विशेष वर्ष रहा है क्योंकि आप सभी ने वोकल फॉर लोकल अभियान को शानदार सफलता दिलाई है।

स्थानीय उत्पादों को खरीदकर, इस नए वर्ष ने नई रोशनी फैलाई है।

आइए, हम सभी विकसित भारत के निर्माण के लिए आने वाले वर्षों में इसी उत्साह के साथ वोकल फॉर लोकल के लिए प्रतिबद्ध हों।”

नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया: “दुनिया भर में नए वर्ष का उत्सव मना रहे मेरे सभी परिवारजनों को नए वर्ष की शुभकामनाएं। इस वर्ष यह एक विशेष वर्ष बन गया है क्योंकि आप सभी ने वोकल फॉर लोकल अभियान को शानदार सफलता दिलाई है। स्थानीय उत्पादों को खरीदकर, इस नए वर्ष ने एक नई चमक बिखेरी है। आइए, हम सभी विकसित भारत के निर्माण के लिए आने वाले वर्षों में इसी उत्साह के साथ वोकल फॉर लोकल के लिए प्रतिबद्ध हों।”

Exit mobile version