Site icon Samagra Bharat News website

भारत का संगीत इतिहास विविधता की एक संगीत रचना है, जो सहस्राब्दियों से विकसित लय के माध्यम से गुंजायमान है: प्रधानमंत्री

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 14नवंबर।प्रधानमंत्री  नरेन्‍द्र मोदी ने सितार के प्रति अत्‍याधिक लगाव के लिए सिंगापुर के उप-प्रधानमंत्री की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने सिंगापुर के उप-प्रधानमंत्री  लॉरेंस वोंग को सितारवादन में मधुर संगीतमय प्रयास के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

 मोदी ने एक्स में श्री वोंग की पोस्ट के उत्तर में पोस्ट किया:

“सितार के प्रति आपका जुनून बढ़ता रहे और दूसरों को भी प्रेरित करता रहे। इस मधुर संगीतमय प्रयास के लिए शुभकामनाएं। भारत का संगीत इतिहास विविधता की एक संगीतमय रचना है, जो सहस्राब्दियों से विकसित लय के माध्यम से गुंजायमान है।”

Exit mobile version