Site icon Samagra Bharat News website

बिरसा मुंडा हमारी आध्यात्मिक व सांस्कृतिक विरासत के संवाहक – उपराष्ट्रपति धनखड़

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 15नवंबर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर संसद भवन परिसर में स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा-

‘जनजातीय गौरव दिवस’ पर मैं देश के महान सपूत, अमर क्रांतिकारी, भगवान बिरसा मुंडा को नमन करता हूं!
‘धरती आबा’ के नाम से प्रसिद्ध, हमारी आध्यात्मिक व सांस्कृतिक विरासत के संवाहक, भगवान बिरसा मुंडा पर देश को गर्व है। उनकी जन्म जयंती पर हमें अपनी आदिवासी संस्कृति को संजोते हुए उनके समावेशी विकास के लिए संकल्प लेना चाहिए!

Exit mobile version