Site icon Samagra Bharat News website

महाराष्ट्र: ठाणे के भिवंडी में धागे के गोदाम में लगी आग, जान-माल का कोई नुकसान नहीं

समग्र समाचार सेवा
मंबई, 15नवंबर। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी क्षेत्र में मंगलवार की रात आग लगने की घटना सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, ये आग धागे के गोदाम में लगी है. किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन बताया जा रहा है कि लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है. अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल के दो कर्मी मौके पर पहुंचे. आग पर काबू पा लिया गया है.

आग लगने के कारणों का पता नहीं
अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल के दो कर्मी मौके पर पहुंचे. आग को बुझाने की कोशिशें की जा रही हैं. आग को बुझाने की कोशिशें की जा रही हैं. आग किस वजह से लगी, इसका पता अभी नहीं चल सका है.

Exit mobile version