Site icon Samagra Bharat News website

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह इलाके में लगी भीषण आग, मौके पर पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां

समग्र समाचार सेवा
डोडा, 16नवंबर। जम्मू कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह इलाके में आग लगने की खबर सामने आई है जानकारी के अनुसार दमकल की गाड़ियां मौके पर पर पहुंच गई हैं. आग बुझाने के प्रयास जारी है. वहीं किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

मिली जानकारी के मुताबिक जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में आज सुबह भद्रवाह इलाके के कई घरों में आग लगने की खबर सामने आई है। ऐसे में घटना की सूचना तुरंत ही दमकल की टीम को दी गई।

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बता दें, आग की चपेट में कई घर आ गए है। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

जानकारी के लिए बता दें, पहले भी जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से आग लगने की खबर सामने आ चुकी है डोडा जिले में रहस्यमयी तरीके से 18 दुकानों में आग लग गयी थी अधिकारियों ने बताया था गंदोह क्षेत्र में एक दुकान में आग लगी थी और उसके बाद दूसरी दुकानों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया था। आग पर काबू पा लिया गया लेकिन 18 दुकानें तबाह हो गई थी।

Exit mobile version