Site icon Samagra Bharat News website

चौथे दिन सलमान खान की ‘टाइगर 3’ का बुरा हाल, आधी रह गई कमाई

Bad condition of Salman Khan's 'Tiger 3' on the fourth day, earnings reduced to half.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 17नवंबर। सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े और शानदार कमाई की. लेकिन तीन दिन बाद ये कमाई आधी रह गई है. फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट आई है. टाइगर 3 का चौथे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. इसे देखकर लग रहा है कि अगर फिल्म का हाल ऐसा ही रहा तो मेकर्स के लिए मुश्किल हो सकती है.

टाइगर 3 में सलमान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. फिल्म में इमरान ने विलेन का किरदार निभाया है और उनकी एक्टिंग को हर बार की तरह इस बार भी काफी पसंद किया जा रहा है. लेकिन अब इमरान का जादू भी लोगों पर चलना बंद हो रहा है.

-सलमान खान की फिल्म ने पहले तीन दिनों में अच्छी कमाई की है. फिल्म ने महज दो दिन में ही 100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री ले ली थी.

-सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक टाइगर 3 ने चौथे दिन 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

-टाइगर 3 अब 150 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है. चौथे दिन के बाद फिल्म का कलेक्शन 169.50 करोड़ हो गया है.

टाइगर 3 ने पहले दिन 44.5 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 59 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 44 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

-टाइगर 3 की बात करें तो इसने पहले तीन दिनों में इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म जवान, पठान और गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

Exit mobile version