Site icon Samagra Bharat News website

नैनीताल के ओखलकांडा में टैक्सी गहरी खाई में गिरी, 7 लोगों की मौत

Taxi fell into deep ditch in Okhalkanda, Nainital, 7 people died

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 17नवंबर। उत्तराखंड के नैनीताल के दूरस्थ क्षेत्र ओखलकांडा में एक टैक्सी गहरी खाई में गिर गई. हादसे में कम से कम 6 से 7 लोगों की मौत की खबर है हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है. हादसे में 2 से 3 लोगों की घायल होने की भी खबर है. जी मीडिया संवाददाता ने बताया कि यह हादसा छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग पर हुआ. स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कार्य शुरू किया है.सूचना मिलते पर प्रशासन की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है.

हादसे में सवार लोग कहां जा रहे थे अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. टैक्सी में करीब 10 लोग सवार थे. फिलहाल पुलिस मौके पर है. मामले की जांच की जा रही है.

Exit mobile version