Site icon Samagra Bharat News website

सीएम केजरीवाल और भगवंत मान ने होशियारपुर में 867 करोड़ रुपए के विकास प्रोजैक्टों का किया उद्घाटन

CM Kejriwal and Bhagwant Mann inaugurated development projects worth Rs 867 crore in Hoshiarpur

समग्र समाचार सेवा
होशियारपुर, 18नवंबर। पंजाब में ‘ विकास क्रांति’ के लामिसाल युग की शुरूआत करते हुए पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल ने होशियारपुर के लोगों को 867 करोड़ रुपए के विकास प्रोजैक्टों के उद्घाटन और नींव पत्थर रखते समय एलान कर बड़ा तोहफ़ा दिया।

दोनों नेताओं ने 550 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले सरकारी मैडीकल कालेज सहित कई प्रोजैक्टों के नींव पत्थर रखे। शहीद उधम सिंह के नाम पर बनने वाले इस कालेज में एम.बी.बी.एस. की 100 सीटें होंगी और इसमें राष्ट्रीय मैडीकल कमिश्न यू.जी.-एम.एस.आर.-2023 के अंतर्गत 420 बिस्तर वाला अस्पताल अपेक्षित होगा। दोनों मुख्य मंत्रियों ने गाँव खुरालगढ़ में श्री गुरु रविदास जी मैमोरियल और आडीटोरियम एंव ओपन थियेटर भी लोगों को समर्पित किया।

दोनों मुख्यमंत्रियों ने कहा कि 148 करोड़ रुपए की लागत से तैयार यह प्रोजैक्ट लोगो को श्री गुरु रविदास जी महाराज के जीवन और फलसफे के बारे में अवगत करवाने में सहायक होगा। इस दौरान दोनों नेताओं ने 30. 82 करोड़ रुपए की लागत के साथ गाँव बजवाड़ा और किला भैरों में बनने वाले सीवरेज प्रोजैक्ट का नींव पत्थर भी रखा। उन्होंने होशियारपुर में फ़र्द केंद्र के साथ तहसील इमारत के निर्माण का भी नींव पत्थर रखा, जिस पर 5. 29 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

इस इमारत में एस.डी.एम. दफ्तर, एस.डी.एम. अदालत, तहसील दफ़्तर, तहसीलदार अदालत, सब रजिस्ट्रेशन दफ़्तर, कैंटीन, वेटिंग एरिया, मीटिंग रूम, फ़र्द केंद्र, रिकार्ड रूम और अन्य सुविधाएं होंगी। इसी तरह मोहल्ला कच्चा टोबा, न्यू शांति नगर, प्रेमगढ़, न्यू बैंक कालोनी और बूथगढ़ निवासियों को पीने वाले पानी की निर्विघ्न स्पलाई के लिए 1. 94 करोड़ रुपए के प्रोजैक्टों का नींव पत्थर भी रखा गया। दोनों नेताओं ने बालापीर रोड, टांडा रोड से मुख्य सड़क बेगोवाल के निर्माण और बेगोवाल शहर में दोनों तरफ़ इंटरलाकिंग टायलें लगाने के प्रोजैक्ट का भी नींव पत्थर रखा, जिस पर 1. 52 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

इसी तरह फगवाड़ा में भी 14 करोड़ रुपए के अलग-अलग विकास कामों का नींव पत्थर रखा गया। गढ़शंकर में 1. 36 करोड़ रुपए की लागत से 100 प्रतिशत वाटर स्पलाई पाईप लाईन बिछाने का नींव पत्थर भी रखा गया, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है। दोनों मुख्य मंत्रियों ने 22. 68 करोड़ रुपए की लागत से सभी जिलों में खाली पड़ी पंचायती ज़मीनों और चार एकड़ रकबे में खेल मैदानों के निर्माण के लिए एक बड़े प्रोजैक्ट की शुरुआत भी की।

दोनों नेताओं ने हथियारबंद सेना की भर्ती परीक्षा के लिए लड़कों और लड़कियों के प्रशिक्षण के लिए 26. 96 करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए एस.बहादर अमी चंद सोनी इंस्टीट्यूट का उद्घाटन भी किया ताकि युवाओं को हथियारबंद सेना में दाख़िला लेने की सुविधा दी जा सके। उन्होंने 5. 75 करोड़ रुपए की लागत के साथ बनाए गए 30 बिस्तरों वाले मदर एंड चाइल्ड अस्पताल विंग के लिए नई इमारत भी समर्पित की। दोनों मुख्य मंत्रियों ने गढ़शंकर में 0. 80 करोड़ की लागत से हाल ही में अपग्रेड किया सब डिवीज़न अस्पताल भी लोगों को समर्पित किया।

इसी तरह माहिलपुर में नए बने आम आदमी क्लीनिक को भी दोनों मुख्य मंत्रियों द्वारा लोगों को समर्पित किया गया। उन्होंने कहा कि 0. 5 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया यह क्लीनिक लोगों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा। दोनों नेताओं ने हरियाणा नगर कौंसिल के लिए 3. 14 करोड़ रुपए की लागत से सीवरेज की सुविधा देने का भी ऐलान किया।

दोनों मुख्य मंत्रियों ने 500 व्यक्तियों की सामर्थ्य वाला मल्टीपर्पज़ हाल भी दसूहा के लोगों को समर्पित किया, जहाँ लोग कम कीमत पर विवाह, समागम, सभा, मीटिंग और अन्य काम कर सकेंगे। यह प्रोजैक्ट 1. 42 करोड़ रुपए की लागत से पूरा किया गया है। इसी तरह जल स्पलाई योजना के लिए 100 करोड़ रुपए की लागत आई है। कालोवाल और मीरपुर कोटली के लोगों को 1. 59 करोड़ रुपए की लागत वाले ट्यूबवैल, सिविल वर्क और ओ.एच.एस.आर प्रोजैक्ट तोहफ़े के तौर पर दिए गए है। टाहली और बघौरा (चब्बेवाल) के लोगों को क्रमअनुसार 0. 15 करोड़ और 0. 20 करोड़ रुपए की लागत से नए ट्यूबवैल का तोहफ़ा दिया गया।

Exit mobile version