Site icon Samagra Bharat News website

संजय सिंह की पंजाब में एंट्री, मानहानि केस में अमृतसर कोर्ट में पेशी

Sanjay Singh's entry in Punjab, appearance in Amritsar court in defamation case

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 18नवंबर। मानहानि मामले में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह आज यानि शनिवार, 18 नवंबर को अदालत में पेश होने अमृतसर पहुंचे हैं. इस दौरान संजय सिंह ने कहा कि मोदी की तानाशाही के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। मैं किसी जेल, फर्जी केस से नहीं डरता.

आपको बता दें कि अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की तरफ से साल 2016 में संजय सिंह के खिलाफ मानहानि का केस करवाया गया था. 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले साल 2016 में मोगा में एक रैली के दौरान शिरोमणि अकाली दल के नेताओं को सजंय सिंह ने नशा तस्कर बता दिया था. जिसको लेकर मानहानि का मामला दर्ज करवाया गया था. 2016 में ही संजय सिंह पर आरोप तय किए गए थे. जिसके बाद बिक्रम सिंह मजीठिया को अपने गवाह भुगताने के लिए कहा गया था.

Exit mobile version