Site icon Samagra Bharat News website

गगनयान और आदित्‍य एल-1 मिशन से अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत का महत्व बढ़ा है- राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

Gaganyaan and Aditya L-1 missions have increased India's importance in the space sector - President Draupadi Murmu

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 19नवंबर। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि गगनयान और आदित्‍य एल-1 मिशन से अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत का महत्‍व बढा है और इन दोनों मिशनों से बडे पैमाने पर मानवता को भी मदद मिलेगी।

रविवार को  नई दिल्‍ली में 2047 में एरोस्‍पेस और विमानन विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन और प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए राष्‍ट्रपति ने कहा कि एयरोस्‍पेस क्षेत्र रक्षा और परिवहन के लिए स्वतंत्र प्रौद्योगिकियों के माध्‍यम से परिवर्तनकारी चरण से गुजर रहा है।

उन्‍होंने कहा कि एयरोस्‍पेस क्षेत्र में मानवीय संसाधनों के अधिक उपयोग की मांग की जा रही है, जो भविष्य में इससे जुड़े मुद्दों से निपटने के लिए तैयार रहेगी। उन्‍होंने कहा कि इस क्षेत्र में कार्यबल का कौशल बढाने की आवश्यकता है।

मुर्मु ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग मानव अस्तित्व के लिए खतरा बन गए है। उन्‍होंने कहा कि दीर्घकालीन जेट ईंधन का विकास इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Exit mobile version