Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 19नवंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय नारी शक्ति के शौर्य की प्रतीक रानी लक्ष्मीबाई को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

एक्स पर अपनी एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा;

“भारतीय नारीशक्ति के पराक्रम की प्रतीक रानी लक्ष्मीबाई को उनकी जन्म-जयंती पर मेरा कोटि-कोटि नमन। विदेशी हुकूमत के अत्याचार के खिलाफ उनके साहस, संघर्ष और बलिदान की गाथा देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी।”

Exit mobile version