Site icon Samagra Bharat News website

हैदराबाद में निजी कंपनी से संबंधित आठ करोड़ रुपये किए जब्त, सत्यापन के बाद होगी कार्रवाई

Eight crore rupees belonging to private company seized in Hyderabad, action will be taken after verification

समग्र समाचार सेवा
हैदराबाद, 20नवंबर। हैदराबाद में पुलिस ने भवन निर्माण के लिए सामग्री बनाने वाली कंपनी विसाका इंडस्ट्रीज से एक सुरक्षा सेवा प्रदाता कंपनी को एक बैंक खाते से ऑनलाइन हस्तांतरित की गई आठ करोड़ रुपये की राशि को जब्त कर लिया।

पुलिस ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इतनी बड़ी मात्रा में राशि के लेन-देन करने पर यह कार्रवाई की है। विसाका इंडस्ट्रीज के प्रवर्तक जी. विवेकानंद चेन्नूर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

आठ करोड़ रुपये की राशि जब्त
हैदराबाद पुलिस ने कहा है कि विसाका इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड और विजिलेंस सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के बीच आठ करोड़ रुपये के लेन-देन के संबंध में तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने संज्ञान लिया। सैफाबाद पुलिस की एक टीम ने बशीरबाग स्थित बैंक की शाखा पहुंचकर आठ करोड़ रुपये के लेन-देन के बारे में पूछताछ की और राशि को जब्त कर लिया।

कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी
पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि 13 नवंबर को विसाका इंडस्ट्रीज से संबंधित एक अज्ञात खाते से आठ करोड़ रुपये की राशि विजिलेंस सिक्योरिटी सर्विसेज के बेगमपेट स्थित एक निजी बैंक खाते में हस्तांतरित की गई। पुलिस ने बताया कि विसाका इंडस्ट्रीज के खाते और प्राप्तकर्ता विजिलेंस सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के खाते के सत्यापन के बाद कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version