Site icon Samagra Bharat News website

‘मोदी सरकार देश को बर्बाद कर रही है’- मल्लिकार्जुन खड़गे

'Modi government is ruining the country'- Mallikarjun Kharge

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 20नवंबर। राजस्थान के अनूपगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा. खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी हर जगह उन क्षेत्रों में जा रहे हैं जहां चुनाव हैं.उन्होंने वो बातें कहना बंद कर दिया है जो वो कहते थे. वे पहले कहते हैं कि विदेश से काला धन वापस लाकर सभी को 15 लाख रुपये दूंगा. उन्होंने कहा कि हर साल युवाओं को 2 करोड़ नौकरियां देंगे.अब दस साल पूरे होने जा रहे हैं. उन्होंने किसानों से कहा कि मोदी सरकार किसानों की आय दोगुनी करेगी.क्या ऐसा हुआ?

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी अक्सर गांधी और नेहरू की विचारधारा के खिलाफ बोलते रहते हैं. वे कभी इंदिरा गांधी जी के कामों को भी स्वीकार नहीं करते. सच्चाई ये है कि इस देश में बड़े-बड़े बांधों से लेकर इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज तक कांग्रेस ने बनवाए हैं. देश में हरित क्रांति भी कांग्रेस लेकर आई है. वहीं मोदी सरकार इस देश को बर्बाद कर रही है.

खड़गे ने कहा कि PM मोदी लोगों से सहानुभूति पाने के लिए कहते हैं- मैं गरीब हूं, रेलवे स्टेशन पर चाय बेचता था. लेकिन मोदी जी, मैं तो मजदूर का बेटा हूं और मुझे यह कहने में गर्व होता है. मैं लोगों के हित के लिए राजनीति में आया हूं न कि झूठ बोलने के लिए.

खड़गे ने कहा कि PM मोदी ने पहले कहा था कि चूल्हे पर खाना बनाने वाली माताओं-बहनों के आंसू मुझसे देखे नहीं जाते, मैं उन्हें मुफ्त में रसोई गैस दूंगा. मुफ्त में रसोई गैस देने की बात तो छोड़िए, आपने तो रसोई गैस की कीमत और बढ़ा दी. फिर जब चुनाव का समय आया तो रसोई गैस की कीमत थोड़ी सी घटा दी. आप जनता से ही जनता का पैसा चोरी कर रहे हैं.

Exit mobile version