Site icon Samagra Bharat News website

तेलंगाना में कांग्रेस पर जमकर बरसे ओवैसी, बोले- इनकी गलतियों ने नरेंद्र मोदी को दो बार पीएम बनाया

Owaisi lashed out at Congress in Telangana, said - their mistakes made Narendra Modi PM twice

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 22नवंबर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस पर एक बार फिर न‍िशाना साधा है. तेलंगाना में जुबली ह‍िल्‍स सीट पर चुनावी जनसभा को संबोध‍ित करते हुए ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस की वजह से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, अगर कांग्रेस चाहती तो वो दो बार प्रधानमंत्री नहीं बनते.

AIMIM अध्यक्ष ने आगे कहा कि जहां-जहां हम मजबूत स्‍थ‍ित‍ि में हैं, कांग्रेस ने वहां पर अपने उम्मीदवार क्यों उतारे हैं. ओवैसी ने कहा कि इसका साफ मतलब है क‍ि इससे भाजपा को फायदा होता है और वह जीत जाती है. नेता ने यह भी कहा कि अगर कांग्रेस वहां अपने उम्मीदवार नहीं उतारती तो बीजेपी कभी जीत नहीं पाती.

ओवैसी ने जनसभा को संबोध‍ित करते हुए कहा कांग्रेस हमारे खिलाफ उम्मीदवारों को खड़ा करती है, लेकिन उन्हें को यह नहीं भूलना चाहिए कि यह मजलिस का इलाका है. यहां से हमेशा मजलिस के उम्मीदवार जीतते आए हैं. मेरा तेलंगाना के नागरिकों से अपील है क‍ि सोच समझ के वोट दें क्यूंकि तेलंगाना को विकास की जरुरत है.

बता दें तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होना है, वहीं 3 दिसंबर को मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे. जानकारी के मुताबिक, तेलंगाना में इस समय 3 करोड़ 17 लाख 17 हजार 389 वोटर हैं. इसमें महिला मतदाताओं की संख्या 1,58,43,339 है. जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,58,71,493 है. कुल वोटर्स में 2557 ट्रांसजेंडर हैं. इसके अलावा इस बार 15,338 सर्विस वोटर और 2,780 विदेशी मतदाता हैं.

Exit mobile version