Site icon Samagra Bharat News website

दिल्ली में लगातार बढ़ रहा प्रदूषण का कहर, कई इलाकों में AQI 450 के पार

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 24नवंबर। देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का खतरा कम होने का नाम नहीं ले रहा है. गुरुवार को भी लोगों को प्रदूषण से राहत नहीं मिली. हवा न चलने की वजह से दिल्ली का तापमान लगातार कम होने का सिलसिला भी जारी है. गुरुवार को दिल्ली का एक्यूआइ 390 रहा. वहीं शुक्रवार की सुबह यह आंकड़ा 450 पहुंच गया. बवाना और जहांगीरपुरी दिल्ली के सबसे प्रदूषित इलाके हैं.

राजधानी के 14 इलाकों का एक्यूआइ 400 पार यानी ‘गंभीर’ श्रेणी में रिकॉर्ड किया गया है. अगले दो तीन दिनों तक दिल्ली को प्रदूषण से राहत मिलने के आसार भी नजर नहीं आ रहे. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, बृहस्पतिवार को दिल्ली में एक्यूआइ का स्तर 390 रहा वहीं शुक्रवार की सुबह यह आंकड़ा 450 पहुंच गया. इस स्तर की हवा को ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रखा जाता है, लेकिन यह ‘गंभीर’ श्रेणी से बवाना दिल्ली का ज्यादा प्रदूषित इलाका है, जहां का एक्यूआइ 450 रहा जबकि दूसरा नंबर जहांगीरपुरी का रहा. यहां का एक्यूआइ 439 दर्ज किया गया.

Exit mobile version