Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की

Prime Minister visited and offered prayers at Shri Krishna Janmabhoomi Temple in Mathura, Uttar Pradesh

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 24नवंबर। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुरूवार को उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में दर्शन और पूजा- अर्चना की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया है, “मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में दिव्य पूजन का सौभाग्य मिला। ब्रज के कण-कण में बसे गिरधर गोपाल के मनोहारी दर्शन ने भाव-विभोर कर दिया! मैंने उनसे देशभर के अपने सभी परिवारजनों के लिए सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।”

प्रधानमंत्री के साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

 

Exit mobile version