Site icon Samagra Bharat News website

तेलंगाना में केसीआर सरकार के हाथ में मलाईदार मंत्रालय’- राहुल गांधी

समग्र समाचार सेवा
निज़ामाबाद , 25नवंबर। तेलंगाना के निज़ामाबाद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीआरएस सरकार पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने कहा कि केसीआर के परिवार के हाथ में सबसे पैसे बनाने वाली मिनिस्ट्री है. सबसे ज्यादा पैसा जमीन,शराब, खनन से बनाया जाता है. ये तीनों मंत्रालय केसीआर के परिवार के हाथ में हैं. अगर आप भ्रष्ट नहीं होते तो ये तीनों मंत्रालय आपके परिवार के हाथ में नहीं होते.

राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए जनता से कांग्रेस को वोट देने की अपील की. राहुल गांधी ने जनता से कई वादे भी किए. राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी जाएगी.

इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी खम्मम तेलंगाना में रोड शो किया और पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगा.

Exit mobile version