कुमार राकेश
बैंकॉक,(थाईलैण्ड) 25 नवंबर।विश्व हिन्दू फाउंडेशन के संस्थापक और विश्व हिन्दू कांग्रेस के प्रणेता स्वामी विज्ञानानंद का मानना है कि विश्व में हिन्दुओं का चौतरफ़ा प्रभाव बढ़ रहा हैं।हम जल्द ही अपनी खोयी प्रतिष्ठा विश्व गुरु हासिल करने वाले हैं,इसके लिए हर मोर्चे पर कार्य जारी हैं ।हम हिन्दू धर्म को दुनिया में प्रतिष्ठा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।हम समानांतर तौर पर अर्थव्यवस्था, शिक्षा, अकादमिक, मीडिया,युवा ,महिला और स्वयंसेवी और राजनीतिक क्षेत्र में सामूहिक वैश्विक प्रभाव पैदा करने के लिए गम्भीरतापूर्वक कार्यरत है।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) से शिक्षित संन्यासी व विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त महामंत्री स्वामी विज्ञानानंद ने तीसरे वर्ल्ड हिन्दू कांग्रेस के मौके पर यहाँ बातचीत में कहा कि यह हिन्दुओं की महासभा है और इसका मकसद दुनिया में हिन्दुओं का प्रभाव बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि आज के विश्व में हिन्दुओं को प्रतिष्ठा तब तक नहीं मिल सकती है जब तक अर्थव्यवस्था, शिक्षा, अकादमिक, मीडिया,युवा , महिला,प्रशासन और राजनीतिक क्षेत्र में सामूहिक प्रभाव पैदा नहीं होता।हम उन क्षेत्रों में हिंदुओं के समग्र उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा कि इसका फायदा यह हुआ कि पहले हिंदू के नाम से पहचान कम हो गई थी दुनिया में। हिंदू से शुरू हु़आ, फिर हिंदुस्थान हुआ, उससे हिंदुस्तान हो गया, फिर भारतीय हो गया, फिर इंडिया हो गया, इंडिक हो गया। इस रुख को उल्टा किया गया है। अब दुनिया में गर्व से लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि हम हिंदू है। कई देशों के प्रमुख भी खुद को हिंदू कह रहे हैं। ये बहुत बड़ा परिवर्तन है और ये हमारी सफलता है।
26 नवंबर को ये महासम्मेलन को अल्प विराम देकर अगले पड़ाव की घोषणा की जायेगी ।