Site icon Samagra Bharat News website

केरल की CUSAT यूनिवर्सिटी में भगदड़, 4 स्टूडेंट्स की मौत; निखिता गांधी के म्यूजिक कॉन्सर्ट के बीच हुआ हादसा

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 26नवंबर। केरल के कोच्चि में स्थित CUSAT यूनिवर्सिटी में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान भगदड़ हो गई. इसमें चार लोगों की मौत हुई है. दो छात्राएं और दो छात्र हैं, जिनकी जान गई है. भगदड़ में 60 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. केरल के अधिकारियों ने कहा कि कलामस्सेरी मेडिकल कॉलेज लाये जाने तक दो युवक और दो युवतियों की मौत हो चुकी थी.

ये भगदड़ तब हुई जब यूनिवर्सिटी में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट हो रहा था. ये कार्यक्रम मशहूर गायिका निखिता गांधी का था. कार्यक्रम एक खुले ऑडिटोरियम में था. इसी दौरान भगदड़ हुई.

नगर निगम पार्षद प्रमोद ने बताया कि एक ही गेट से निकास और प्रवेश के कारण भगदड़ मच गई. छात्र एक ही गेट से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे. जो छात्र खड़ी सीढ़ियों से प्रवेश कर रहे थे, वे पहले गिरे और गेट पर भारी भीड़ ने उन्हें फिर कुचल दिया.”

Exit mobile version