Site icon Samagra Bharat News website

मध्य प्रदेश में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर महिला के साथ किया रेप!

समग्र समाचार सेवा
अशोकनगर, 26नवंबर। मध्य प्रदेश में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, एक रेलवे स्टेशन पर एक विवाहित महिला से दो लोगों ने फर्जी पुलिसकर्मी बनकर रेप की वारदात को तब अंजाम दिया जब उसका पति शराब की तलाश में पास में चला गया था और महिला उसके आने का इन्तजार कर रही थी.

पुलिस ने शनिवार को जानकारी दी कि अशोक नगर जिले में दो लोगों ने फर्जी पुलिसकर्मी बन एक रेलवे स्टेशन पर अपने पति के साथ इंतजार कर रही एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया. एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मुंगावली रेलवे स्टेशन पर हुई. उनके मुताबिक, दंपति की राजस्थान के जयपुर के लिए ट्रेन छूट गई थी, जिसके बाद 30 वर्षीय महिला अपने पति के साथ स्टेशन पर इंतजार कर रही थी.

अशोक नगर राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) थाना प्रभारी जे. एल. अहिरवार ने कहा कि दंपति की ट्रेन छूट गई थी, क्योंकि महिला का पति शराब पीने का आदी है और शराब की तलाश में स्टेशन से बाहर चला गया था. उन्होंने कहा कि दंपति के पास दो लोग सादे कपड़ों में आए और खुद को पुलिसवाला बताकर उनके टिकट के बारे में पूछताछ करने लगे. अधिकारी ने बताया कि दंपति ने पहचान पत्र मांगा तो एक आरोपी महिला के पति के साथ बहस करने लगा और उसे थप्पड़ मार दिया.

उन्होंने बताया कि एक आरोपी पति को अलग ले गया, जबकि दूसरा आरोपी महिला को पास की झाड़ियों में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया. उन्होंने बताया कि इसके बाद दूसरे आरोपी ने महिला के साथ बलात्कार किया. उन्होंने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (डी) (सामूहिक बलात्कार) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और उनकी तलाश शुरू कर दी गई है.

Exit mobile version