Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर दी बधाई

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर राष्ट्र को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी का दूसरों की सेवा करने और भाईचारा बढ़ाने पर जोर दुनिया भर के लाखों लोगों को ताकत देता है।

प्रधानमंत्री ने कल के अपने ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम की एक वीडियो क्लिप भी साझा की जिसमें उन्होंने श्री गुरु नानक देव जी को श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
“श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं। दूसरों की सेवा करने और भाईचारे को आगे बढ़ाने पर उनका जोर दुनिया भर के लाखों लोगों को ताकत देता है। कल #MannKiBaat के दौरान भी मैंने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी।”

Exit mobile version