Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की दीं शुभकामनाएं

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के शुभ अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कामना की है कि यह पवित्र त्‍योहार हर किसी के जीवन में एक नया उत्साह लेकर आये।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
“श्रद्धा, भक्ति और दैवीय उपासना की भारतीय परंपरा से प्रकाशित पावन पर्व कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली की असीम शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह पावन अवसर देशभर के मेरे परिवारजनों के जीवन में नई रौनक और स्फूर्ति लेकर आए।”

Exit mobile version