Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में की प्रार्थना

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में प्रार्थना की। उन्होंने भगवान वेंकटेश्वर स्वामी से 140 करोड़ भारतीयों के अच्छे स्वास्थ्य, कल्याण और समृद्धि के लिए आशीर्वाद भी मांगा है। प्रधानमंत्री मोदी ने तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर की झलकियां भी साझा कीं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;
“तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में 140 करोड़ भारतीयों के अच्छे स्वास्थ्य, कल्याण और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।”

“140 కోట్ల మంది భారతీయులకు మంచి ఆరోగ్యం, శ్రేయస్సు మరియు అభివృద్ధి కలగాలని తిరుమలలోని శ్రీ వేంకటేశ్వర స్వామి ఆలయంలో ప్రార్థించాను.”

Exit mobile version