Site icon Samagra Bharat News website

एग्जिट पोल पर केशव प्रसाद मौर्य का दावा, ‘सभी पांचो राज्यों में कमल खिलेगा’

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 1दिसंबर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) निश्चित रूप से सरकार बना रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है.

इसके बाद मौर्य ने कहा कि तेलंगाना और मिजोरम में भाजपा की इतिहास में सबसे बड़ी जीत होगी. साथ ही ये भी कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कमल खिलेगा. भाजपा की जीत जनता की जीत है. जनता ने हमेशा भाजपा के विकास कार्यों की सराहना की है.

मौर्य ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष शक्तिहीन और बिना किसी एजेंडे के है. उन्होंने कहा कि विपक्ष अपनी गतिविधियों के कारण सत्ता से बाहर रहने वाला है.

Exit mobile version