Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने बीएसएफ के स्थापना दिवस के अवसर पर दीं शुभकामनाएं

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली , 01नवंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीएसएफ के स्थापना दिवस के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;
“बीएसएफ के स्थापना दिवस पर, हम इस उत्कृष्ट बल की सराहना करते हैं, जिसने हमारी सीमाओं के संरक्षक के रूप में अपनी एक पहचान बनाई है। हमारे राष्ट्र की रक्षा में उनकी वीरता और अटूट भावना उनके समर्पण का प्रमाण है। मैं प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों में बीएसएफ की भूमिका की भी सराहना करना चाहूंगा।”

Exit mobile version