Site icon Samagra Bharat News website

उपराष्ट्रपति 3 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के रायपुर का करेंगे दौरा

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली , 1दिसंबर। उपराष्ट्रपत जगदीप धनखड़ 3 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के रायपुर का दौरा करेंगे।

राज्‍य के अपने पहले दौरे के दौरान, उपराष्ट्रपत धनखड़ रायपुर के हिदायतुल्ला राष्‍ट्रीय विधि विश्‍वविद्यालय (एचएनएलयू) के छात्रों और संकाय के साथ परस्‍पर बातचीत करेंगे।

अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान, उपराष्ट्रपति का छत्तीसगढ़ के राजभवन का दौरा करने का भी कार्यक्रम है।

Exit mobile version