Site icon Samagra Bharat News website

छत्तीसगढ़ में बीजेपी बहुमत के पार, कांग्रेस को लगा झटका

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,, 3दिसंबर। छत्तीसगढ़ में के 90 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के नतीजे आज यानी 3 दिसंबर को जारी किए जाएंगे. राज्य में वोटों की गिनती जारी है. चुनावी मैदान में कौन किसे पीछे छोड़ेगा इसका फैसला अब जल्द ही हो जाएगा. वोटों की काउंटिंग जारी है वहीं रुझानों के अनुसार छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है. बीजेपी छत्तीसगढ़ में 54 सीटों के साथ पहले ही पूर्ण बहुमत हासिल कर चुकी है.

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 में से 20 सीटों के लिए 7 नवंबर को पहले चरण में चुनाव हुआ था, जबकि 17 नवंबर को दूसरे चरण में बाकी 70 सीटों के लिए मतदान हुआ था. एग्जिट पोल के अनुसार राज्य में एक बार फिर कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही थी, लेकिन रूझानों ने पूरी तरह एग्जिट पोल को गलत साबित कर दिया है.

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों के ताजा अपडेट के लिए india.com/hindi के साथ लगातार बने रहें-

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान चुनावों में पार्टी की बढ़त के बाद दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया.

 

Exit mobile version