Site icon Samagra Bharat News website

तीन राज्यों में बड़ी जीत के बाद पीएम मोदी का ट्वीट- भारत की जनता को बीजेपी पर भरोसा

PM Modi's tweet after big victory in three states - People of India trust BJP

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 3दिसंबर। तीन राज्यों में बड़ी जीत के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट किया है. पीएम मोदी ने जनता का आभार जताते हुए कहा कि हमें रुकना, थकना नहीं है. देश को सशक्त बनाने के लिए आगे बढ़ते रहना है. भारत की जनता का भरोसा सिर्फ बीजेपी में है. ये फिर से साबित हो गया.जनता-जनार्दन को नमन.

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि भारत की जनता का भरोसा सिर्फ और सिर्फ सुशासन और विकास की राजनीति में है, उनका भरोसा BJP में है. भाजपा पर अपना स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद बरसाने के लिए मैं इन सभी राज्यों के परिवारजनों का, विशेषकर माताओं-बहनों-बेटियों का, हमारे युवा वोटर्स का हृदय से धन्यवाद करता हूं.

पीएम मोदी ने कहा- मैं उन्हें भरोसा देता हूं कि आपके कल्याण के लिए हम निरंतर अथक परिश्रम करते रहेंगे. इस अवसर पर पार्टी के सभी परिश्रमी कार्यकर्ताओं का विशेष रूप से आभार! आप सभी ने अद्भभुत मिसाल पेश की है। भाजपा की विकास और गरीब कल्याण की नीतियों को आपने जिस तरह लोगों के बीच पहुंचाया, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वो कम है.

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि हम विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं. हमें ना रुकना है, ना थकना है। हमें भारत को विजयी बनाना है. आज इस दिशा में हमने मिलकर एक सशक्त कदम उठाया है.

बता दें कि बीजेपी ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बड़ी जीत दर्ज की है. कांग्रेस को इन तीनों राज्यों में बड़ी हार मिली है. वहीं, तेलंगाना में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है.

Exit mobile version