Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने लालदुहोमा और उनकी पार्टी जोरम पीपुल्स मूवमेंट को दी बधाई 

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 5दिसंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिजोरम विधानसभा चुनाव में जीत के लिए लालदुहोमा और उनकी पार्टी जोरम पीपुल्स मूवमेंट को बधाई दी है।प्रधानमंत्री मोदी ने मिजोरम की प्रगति को आगे बढ़ाने में हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

अपने एक एक्स पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा;
“मिजोरम विधानसभा चुनाव में जीत के लिए जोरम पीपुल्स मूवमेंट और श्री लालदुहोमा को बधाई। मैं मिजोरम की प्रगति को आगे बढ़ाने में हरसंभव सहयोग का आश्वासन देता हूं।”

Exit mobile version