Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग स्थित राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का किया अनावरण

PM unveils the statue of Shri Chhatrapati Shivaji Maharaj in Sindhudurg, Maharashtra on December 04, 2023.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 5 दिसंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग स्थित राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की और फोटो गैलरी का अवलोकन किया।

प्रधानमंत्री ने ‘X’ पर पोस्ट किया:
‘इससे पहले आज शाम राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया।’

प्रधानमंत्री के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस एवं अजीत पवार और नौसेनाध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार भी थे।

Exit mobile version