Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर को उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि की अर्पित

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 6 दिसंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर को उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

एक्स पर अपने एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा;
“पूज्य बाबासाहेब भारतीय संविधान के शिल्पकार होने के साथ-साथ सामाजिक समरसता के अमर पुरोधा थे, जिन्होंने शोषितों और वंचितों के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। आज उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें मेरा सादर नमन।”

Exit mobile version