Site icon Samagra Bharat News website

लोकसभा में पेश हुई महुआ मोइत्रा की रिपोर्ट, हंगामे के बाद कार्यवाही स्थगित

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 8दिसंबर। तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा की सदस्यता से जुड़ी एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट शुक्रवार को लोकसभा में पेश हो गई. बीजेपी के सांसद विजय सोनकर ने रिपोर्ट को पेश किया. रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है. रिपोर्ट पेश होते ही सदन में हंगामा हो गया. टीएमसी समेत विपक्ष के सांसदों ने नारेबाजी, जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई.

रिपोर्ट पेश होने के बाद महुआ मोइत्रा संसद से बाहर चली गईं. उन्होंने कहा, हमें अभी तक यह नहीं मिला है. मुझे अपना दोपहर का भोजन करने दो और वापस आने दो. जो भी होना है, दोपहर 2 बजे के बाद होगा. उधर, RSP सांसद एन के प्रेमचंद्रन ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखा है. उन्होंने कहा कि अभी रिपोर्ट पेश करना और प्रस्ताव लाना ठीक नहीं है. सांसदों को रिपोर्ट पढ़ने का समय देना चाहिए और रिपोर्ट पर विस्तृत चर्चा होनी चाहिए. कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी, सुदीप बंदोपाध्याय समेत विपक्षी सासंदों ने लोकसभा स्पीकर से मुलाकात की है.

रिपोर्ट पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर का कहना है, अविश्वसनीय रूप से अपर्याप्त रिपोर्ट दी गई है. ऐसा लगता है कि इसे ढाई मिनट में अपनाया गया है. एक सदस्य के अनुसार. कोई उचित कदम नहीं उठाया गया है. उन्होंने आगे कहा कि यह सब हमें राजनीतिक प्रतिशोध का संकेत देता है न कि न्यायिक रूप से टिकाऊ प्रक्रिया का. यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि संसद को इस हद तक सीमित किया जा रहा है.

रिपोर्ट पेश होने से पहले महुआ मोइत्रा ने कहा था कि मां दुर्गा आ गई है, अब देखेंगे…जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है. उन्होंने ‘वस्त्रहरण’ शुरू कर दिया है और अब आप ‘महाभारत का रण’ देखेंगे. उनके इस बयान पर पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष Sukanata Majumdar ने कहा, महुआ मोइत्रा को एथिक्स कमिटी ने बुलाया था, वो बौखला कर भाग गईं. यही दर्शाता है. सांसद होकर आप ऐसा जुर्म नहीं कर सकते है. उन्होंने जो किया वो क्राइम है.

Exit mobile version