Site icon Samagra Bharat News website

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में एक महिला गिरफ्तार

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12दिसंबर। करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में कथित तौर पर आपराधिक नेटवर्क से जुड़ी एक महिला को गिरफ्तार किया गया. वहीं, मामले में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किए गए दो निशानेबाजों सहित तीन लोगों को एक स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया और एक मजिस्ट्रेट की तरफ से सात दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

पुलिस ने इससे पहले शनिवार रात यानी 9 दिसंबर को चंडीगढ़ के सेक्टर 22 से शूटरों नितिन फौजी और रोहित राठौड़ को उनके साथी उधम सिंह के साथ गिरफ्तार किया था. इन आरोपियों ने पुलिस के सामने पूछताछ में कई राज खोले.

जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने बताया कि गोगामेड़ी की 5 दिसंबर को हत्या से पहले करीब एक हफ्ते तक शूटर नितिन फौजी को अपने घर में रखने वाली पूजा सैनी को गिरफ्तार किया गया है. पूजा सैनी अपने पति के साथ जयपुर के जगतपुरा में किराये के फ्लैट में पूजा बत्रा के नाम से रह रही थी. महिला और उसका पति हथियार तस्कर के रूप में काम करते थे.

Exit mobile version