Site icon Samagra Bharat News website

कर्नाटक के बेलगावी जिले में इंसानियत को किया तार- तार, महिला को निर्वस्त्र कराई परेड फिर बिजली के खंभे से बांधकर की मारपीट

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12दिसंबर। कर्नाटक से एक भयावह खबर सामने आई है. राज्य के बेलगावी जिले में सोमवार (12 दिसंबर) को एक 42 वर्षीय महिला को निर्वस्त्र किया गया. उसे बिना कपड़ों के सड़क पर घुमाया गया और बिजली के खंभे से बांधकर उसके साथ मारपीट की गई. ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि उसका बेटा एक लड़की के साथ भाग गया था.

इस मामले को लेकर कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने कहा, ‘मैंने पीड़िता के आवास और अस्पताल का दौरा किया है. सात आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी. हम पीड़िता के बेटे और उस लड़की पर भी नज़र रख रहे हैं जिसके साथ वह भाग गई थी.’

महिला का इलाज जारी
बताया जा रहा है कि, लड़के के युवती के साथ भागने के बाद लगभग 8 से 10 लोगों ने महिला के घर पर हमला किया. पुलिस को मामले की जानकारी दी गई थी. इसके बाद महिला को अस्पताल लेकर आए, जहां उसका इलाज चल रहा है. इस मामले में पुलिस ने अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. बाकि दो आरोपियों की गिरफ्तारी अभी होनी है.

Exit mobile version