Site icon Samagra Bharat News website

दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 83 लाख का सोना, वॉटर हीटर में छिपाकर ले जा रहा था यात्री

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 13दिसंबर। दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट के सीमा शुल्क अधिकारियों ने बैंकॉक से आए एक यात्री को गिरफ्तार किया है. आरोपी यात्री के पास से 1500 ग्राम वजन की सोने की छड़ें जब्त की गई है. इसकी कीमत 83 लाख रुपये है.

अधिकारियों ने बताया कि यात्री इलेक्ट्रिक वॉटर हीटर में छिपाकर इस सोने को ले जाने की कोशिश कर रहा था. यात्री को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत गिरफ्तार किया गया. आगे की जांच जारी है. एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं.

Exit mobile version