Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने भजन लाल शर्मा को राजस्थान के मुख्यमंत्री और दीया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा को उप मुख्यमंत्री रूप में शपथ लेने पर दी बधाई

PM attends swearing in ceremony of Rajasthan Government at Jaipur, in Rajasthan on December 15, 2023.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 16दिसंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भजन लाल शर्मा को राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी है। उन्होंने दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को राज्य के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने एक्स (सोशल नेटवर्किंग साइट) पर पोस्ट कियाः
“राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले भजन लाल शर्मा जी के साथ ही उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी जी और प्रेमचंद बैरवा जी को बहुत-बहुत बधाई! मुझे विश्वास है कि वीर-वीरांगनाओं का यह प्रदेश आपके नेतृत्व में सुशासन, समृद्धि और विकास के नित-नए मानदंड स्थापित करेगा। यहां के मेरे परिवारजनों ने जिस भरोसे और उम्मीद के साथ हमें भरपूर आशीर्वाद दिया है, उस पर खरा उतरने के लिए भाजपा सरकार जी-जान से जुटी रहेगी।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले भजन लाल शर्मा जी के साथ ही उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी जी और प्रेमचंद बैरवा जी को बहुत-बहुत बधाई! मुझे विश्वास है कि वीर-वीरांगनाओं का यह प्रदेश आपके नेतृत्व में सुशासन, समृद्धि और विकास के नित-नए मानदंड स्थापित करेगा। यहां के मेरे…

Exit mobile version