Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली में ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से करेंगे वार्ता

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 16दिसंबर। ओमान के सुल्‍तान हैथम बिन तारिक़ आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय विचार विमर्श के बाद उनके सम्‍मान में भोज का भी आयोजन किया जायेगा। सुल्तान राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात करेंगे । वे राष्‍ट्रीय आधुनिक कला दीर्घा देखने जायेंगे और उनका राष्‍ट्रपति भवन में पारंपरिक स्‍वागत भी किया जायेगा।

सुल्तान तारिक भारत की तीन दिन की यात्रा पर शुक्रवार को नई दिल्‍ली पहुंचे। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने सुल्तान से मुलाकात की। ओमान के सुल्‍तान की यह पहली भारत यात्रा दोनों देशों के संबंधों में महत्‍वपूर्ण प्रगति का संकेत है।

Exit mobile version