Site icon Samagra Bharat News website

संसद की सुरक्षा में सेंध मामलें को लेकर लोकसभा में जमकर हंगामा, अधीर रंजन चौधरी समेत अब तक 33 सांसद सस्पेंड

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 18दिसंबर। संसद के शीतकालीन सत्र में आज भी संसद सुरक्षा में चूक मामले को लेकर हंगामा देखने को मिला. हंगामे को देखते हुए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी समेत कई और सांसदों को लोकसभा से शीतकालीन सत्र से निलंबित कर दिया है.

आज किन सांसदों को किया गया निलंबित?
जानकारी के अनुसार, अधीर रंजन चौधरी के अलावा के जय कुमार, अपूर्वा पोद्दार, प्रसून बनर्जी, मोहम्मद वसीर, जी सेलवम, सीएन अन्नादुरैय, डॉ टी सुमती, के नवासकानी, के वीरस्वामी, एनके प्रेमचंद्रन, सौगत रॉय, शताब्दी रॉय, असिथ कुमार मल, कौशलेंद्र कुमार, एनटो एंटनी, एस एस पलनामनिक्कम, अब्दुल खलीद, तिरुवरुस्कर, विजय बसंत, प्रतिमा मंडल, काकोली घोष, के मुरलीधरन, सुनील कुमार मंडल, एस राम लिंगम, के सुरेश, अमर सिंह, राजमोहन उन्नीथन, गौरव गोगोई और टीआर बालू को सदन की शेष अवधि के लिए निलंबित किया गया.

संसद की सुरक्षा में चूक को लेकर क्यों हो रहा हंगामा
दरअसल, विपक्षी दल के नेता लगातार लोकसभा की सुरक्षा में सेंध के मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) में बयान देने की मांग कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर सरकार का कहना है कि संसद की सुरक्षा लोकसभा स्पीकर के तहत आती है. इसके लिए स्पीकर ने पहले ही जांच के आदेश दे दिए हैं और इसके लिए समिति भी गठित कर दी गई है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल घटना की जांच कर रही है और अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है.

पहले ये लोग हुए निलंबित
इससे पहले शुक्रवार को लोकसभा से विपक्ष के 13 सांसदों को शीतकालीन सत्र के बचे हुए दिनों के लिए निलंबित किया गया था. इसमें कांग्रेस के टीएन प्रतापन, हिबी इडेन, जोतिमणि, रम्या हरिदास, डीन कुरियाकोस, वीके श्रीकंदन, बेनी बेहनन, मोहम्मद जावेद और मणिकोम टैगोर हैं. वहीं डीएमके के कनिमोई, माकपा के एस वेकटेशन और भाकपा के के. सु्ब्बारायन हैं.

Exit mobile version