Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने गोवा मुक्ति दिवस पर दीं शुभकामनाएं

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 19 दिसंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गोवा मुक्ति दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट किया है:
“गोवा मुक्ति दिवस पर शुभकामनाएं। हम उन सभी बहादुरों के शौर्य को स्‍मरण करते हैं,जिन्होंने गोवा को मुक्त कराने के आंदोलन को मजबूती प्रदान की। उनका दृढ़ संकल्प हमें सदैव गोवा के विकास और समृद्धि की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।”

Exit mobile version