Site icon Samagra Bharat News website

लालू और तेजस्वी यादव को ईडी ने भेजा समन, इस मामले में होगी पूछताछ

ED sent summons to Lalu and Tejashwi Yadav, will be interrogated in this matter

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 20दिसंबर। नौकरी के बदले जमीन घोटाले मामले में राष्ट्रीय जनता दल के चीफ लालू प्रसाद यादव और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने लालू यादव और तेजस्वी यादव को समन भेजकर ईडी के दफ्तर बुलाया है.

मामले में पूछताछ के लिए तेजस्वी यादव को शुक्रवार (22 दिसंबर) को पेश होने के लिए कहा है. वहीं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को केस में सवाल-जवाब करने के लिए बुधवार (27 दिसंबर) को बुलाया गया है.

इससे पहले आज दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव सहित अन्य आरोपियों की ओर से दायर आवेदन पर सुनवाई की. इस दौरान कोर्ट ने आवेदन को लेकर सीबीआई से जवाब मांगा है. आवेदन में आरोप पत्र के साथ दायर दस्तावेजों की आपूर्ति की मांग की गई थी. कोर्ट ने CBI को आठ आरोपियों की याचिकाओं पर जवाब दाखिल करने के लिए कहा है. इसके बाद अदालत ने मामले में सुनवाई की अगली तारीख 6 जनवरी 2024 तय कर दी.
बता दें लैंड फॉर जॉब स्कैम केस 14 साल पुराना है, उस वक्त लालू यादव रेल मंत्री थे. दावा है कि लालू यादव ने रेल मंत्री रहते हुए रेलवे में लोगों को नौकरी देने के बदले उनकी जमीन लिखवा ली थी. मामले को देखते हुए सीबीआई ने 18 मई को केस दर्ज किया.

सीबीआई का कहना है कि लालू यादव ने लोगों को पहले रेलवे में ग्रुप डी के पदों पर सब्स्टीट्यूट के तौर पर भर्ती किया गया, और फिर उनके परिवार ने जमीन का सौदा किया. तब उन्हें रेगुलर पद कर दिया. CBI के मुताबिक, लालू यादव के परिवार ने 1.05 लाख वर्ग फीट जमीन पर कथित तौर पर कब्जा कर रखा है. इन जमीनों का सौदा नकद में हुआ था.

 

Exit mobile version