Site icon Samagra Bharat News website

जगदीप धनखड़ ने पी.चिदंबरम से कहा- आपने एक किसान के रूप में मेरी पृष्ठभूमि, एक जाट के रूप में मेरी स्थिति का अपमान किया”

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 20दिसंबर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने संसद में मंगलवार की घटनाओं पर अपना दुख और पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी किसान और जाट पृष्ठभूमि को निशाना बनाए जाने से वह व्यक्तिगत रूप से आहत महसूस कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद पी. चिदंबरम को इंगित करते हुए उन्होंने कहा, “कल्पना कीजिए कि मेरे दिल पर क्या गुजर रही होगी जब आपके वरिष्ठ नेता (राहुल गांधी) एक संसद सदस्य (कल्याण बनर्जी) का वीडियो बनाकर चेयरमैन की संस्था का मजाक उड़ा रहे होंगे और एक व्यक्ति के रूप में मुझे निशाना बना रहे होंगे।” उन्होंने श्री चिदम्बरम से आगे पूछा, “संसद का एक वरिष्ठ सदस्य दूसरे सदस्य का वीडियो बना रहा है…किस लिए?”

इतने लंबे समय तक शासन करने वाले एक राजनीतिक दल द्वारा राज्यसभा के अध्यक्ष की संस्था को नुकसान पहुंचाने की निंदा करते हुए, धनखड़ ने कहा, “यह सिर्फ एक किसान और एक समुदाय का अपमान नहीं है, यह राज्यसभा के अध्यक्ष के कार्यालय का अपमान है।”

धनखड़ ने इस घटना को “निम्न स्तर देखने का अवसर” करार दिया। उन्होंने आगे कहा, “श्रीमान चिदम्बरम, आपकी पार्टी ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसे बाद में वापस ले लिया गया। यह मेरे लिए शर्म की बात थी। आपने मुझे अपमानित करने, मेरा अपमान करने, एक किसान के रूप में मेरी पृष्ठभूमि का अपमान करने, एक जाट के रूप में मेरी स्थिति का अपमान करने, एक अध्यक्ष के रूप में मेरी स्थिति का अपमान करने के लिए (पार्टी के) प्रवक्ता के आधिकारिक ट्विटर हैंडल का इस्तेमाल किया।”

 

Exit mobile version