समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 21 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को जगदलपुर से विधायक किरण सिंह देव को तुरंत प्रभाव से पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई का प्रमुख नियुक्त किया।

देव भाजपा विधायक अरुण साव का स्थान लेंगे, जो राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के बाद छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री बने थे।