समग्र समाचार सेवा
इंफाल, 22दिसंबर। राजभवन में मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके से जनता दल (यूनाइटेड) मणिपुर के अध्यक्ष केएस बीरेन सिंह एवं अन्य सदस्यों ने मुलाकात की और कलाकारों, अभिनेताओं, तकनीशियनों को सहायता देने का अनुरोध किया। उन्होंने राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा और कहा कि राज्य में संकट के कारण कलाकार समुदाय प्रभावित हुआ है और इसलिए सरकार को उनका आर्थिक सहयोग करना चाहिए।

राज्यपाल ने कलाकार समुदाय को हो रही कठिनाइयों को समझते हुए प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह सरकार से कलाकार समुदाय और श्रमिक वर्ग को सहायता देने के लिए योजनाएं बनाने के लिए कहेंगी