Site icon Samagra Bharat News website

10 रुपये तक कम हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम,पीएम मोदी देंगे नए साल का तोहफा

Petrol and diesel prices may reduce by Rs 10, PM Modi will give New Year gift

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 28दिसंबर। नए साल पर मोदी सरकार जनता को बड़ी राहत देने वाली है. खबर है कि सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमत में बड़ी कटौती कर सकती है. पेट्रोल-डीजल की कीमत में सरकार 10 रुपये तक की राहत दे सकती है.  लंबे समय से पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है. कच्चे तेल की कीमत में आई कमी का फायदा अब सरकार जनता को देने जा रही है.

पेट्रोलियम मंत्रालय पेट्रोल-डीजल की कीमत में 8-10 रुपये प्रति लीटर की कटौती के लिए प्रस्ताव तैयार किया है. इस पर प्रधानमंत्री की मंजूरी बाकी है. इस पर कभी भी फैसला भी हो सकता है. खबर है कि इसकी घोषणा कैलेंडर ईयर खत्म होने से पहले ही की जा सकती है.

पेट्रोलियम मंत्रालय ने तर्क दिया है कि आयात किए गए कच्चे तेल के खरीद मूल्य में भारी गिरावट आई है. वित्तीय वर्ष 2023-24 (अप्रैल-मार्च) के दौरान अब तक कच्चे तेल की कीमतें औसतन 77.14 डॉलर प्रति बैरल थीं, केवल दो महीनों – सितंबर में $93.54 और अक्टूबर में $90.08 में बढ़ोतरी देखी गई. 2022-23 में कच्चे तेल की औसत कीमत 93.15 डॉलर प्रति बैरल थी.

Exit mobile version