Site icon Samagra Bharat News website

अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के लिए चढ़नी होंगी इतनी सीढ़ियां, पूर्व से प्रवेश तो दक्षिण से निकास

To have darshan of Ramlala in Ayodhya, one will have to climb so many stairs, entry from east and exit from south

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 30दिसंबर। अयोध्या में बना श्रीराम का भव्य मंदिर सनातन धर्म के लोगों के लिए खास महत्व रखता है. अब मंदिर के उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए एक महीने से भी कम समय बचा है. कुछ ही दिनों पहले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने राम मंदिर का नक्शा दिखाया था जिसमें बताया गया कि मंदिर में प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए कितनी सीढ़ियां चढ़नी होंगी, प्रवेश द्वार और निकासी द्वार किस दिशा में होगा.

दर्शन के लिए चढ़नी होंगी इतनी सीढ़ियां
चंपत राय ने बताया कि, भक्तों को प्रभु रामलला के दर्शन के लिए 32 सीढ़ियां चढ़नी होंगी. 32 सीढ़ियां चढ़ने के बाद भक्त मुख्य धाम तक पहुंचेंगे. वही दिव्यांगजनों के लिए मंदिर के पश्चिमी भाग में लिफ्ट की भी व्यवस्था रहेगी.

Exit mobile version