Site icon Samagra Bharat News website

उत्तर भारत में घना कोहरा, घण्टों देरी से चल रही हैं रेलगाड़ियाँ

Dense fog in North India, trains running late by hours

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 31दिसंबर। उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और दिल्ली सहित उत्तर भारत के विभिन्न भागों में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा।
मौसम विभाग ने देश के उत्तरी भागों में अगले कुछ दिनों तक अत्यधिक घना कोहरा रहने का अनुमान व्यक्त किया है। पंजाब के कुछ स्थानों में कल तक और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार तक घना कोहरा बना रहेगा।

हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कल घना कोहरा छाया रहेगा। उत्तराखंड में बृहस्पतिवार तक और उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तरी राजस्थान और झारखंड में भी कल तक कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। ओडिशा, बिहार, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में मंगलवार तक घना कोहरा रहने का अनुमान है।

दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। उत्तर रेलवे के अनुसार 23 रेलगाड़ियाँ दो से सात घण्टे देरी से चल रही हैं।

Exit mobile version