Site icon Samagra Bharat News website

मध्य प्रदेश में मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, जानें किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग

Ministers' portfolios were divided in Madhya Pradesh, know which minister got which department

समग्र समाचार सेवा
भोपाल, 31दिसंबर। मध्य प्रदेश में सोमवार (25 दिसंबर) को भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ. मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की कैबिनेट में शामिल 28 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी. वहीं आज यानी शनिवार 30 दिसंबर को एमपी में दोनों उपमुख्यमंत्री समेत 28 मंत्रियों को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी दे दी गई है. सभी मंत्रियों को काम का आवंटन कर दिया है.

दरअसल, सीएम यादव ने शनिवार को खंडवा जिले के संत सिंगाजी धाम पहुंचे, जहां उन्होंने निमाड़ के प्रसिद्ध संत सिंगाजी की समाधि के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर सभी प्रदेशवासियों के कल्याण और मंगल की कामना की. इसके बाद मीडिया से बात करते हुए हाल ही में हुए मंत्रिमंडल के गठन के बाद मंत्रियों को विभागों का बंटवारा करने की बात कही. साथ ही ये भी कहा कि उनका यह नया मंत्रिमंडल जनता को समर्पित है और उनके सभी 28 मंत्री अगले 5 साल डटकर काम करेंगे और प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे.

जानिए किस मंत्री को मिला कौन-सा विभाग?
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को- सामान्य प्रशासन, गृह, जेल, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन, खनिज साधन, लोक सेवा प्रबंधन, प्रवासी भारतीय विभाग सौंपे गए.
वहीं उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को वित्त, वाणिजयकर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की जिम्मेदारी मिली है.
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा विभाग सौंपा गया.
किस कैबिनेट मंत्री को कौन-सा विभाग?
कुंवर विजय शाह को- जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास
कैलाश विजयवर्गीय को -नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य
प्रहलाद सिंह पटेल को- पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम
राकेश सिंह को- लोक निर्माण विभाग
करण सिंह वर्मा को – राजस्व
उदय प्रताप सिंह को- परिवहन, स्कूल शिक्षा
संपतिया उइके को- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी
तुलसी सिलावट को- जल संसाधन
एंदल सिंह कंसाना को- किसान, कल्याण एवं कृषि विकास
निर्मला भूरिया को- महिला एवं बाल विकास
गोविंद सिंह राजपूत को- खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण
विश्वास सारंग को- खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता
नारायण सिंह कुशवाह को- सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण
नागर सिंह चौहान को- वन, पर्यावरण, अनुसूचित जाति कल्याण
प्रद्यूमन सिंह तोमर को- ऊर्जा विभाग
राकेश शुक्ला को- नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा
चेतन्य काश्यप को- सूक्ष्म, लद्यु एवं मध्यम उद्यम
और इंदर सिंह परमार को- उच्च शिक्षा, आयुष, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग की जिम्मेदारी मिली है.
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार में किसे-कौन सी जिम्मेदारी?
कृष्णा गौर- पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त, घुमंतु और अर्धघुमंतु कल्याण
धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी- संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व
दिलीप जायसवाल- कुटीर एवं ग्रामोद्योग
गौतम टेटवाल- तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार (केवल कौशल विकास एवं रोजगार)
लखन पटेल- पशुपालन एवं डेयरी
और नारायण सिंह पंवार को मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग
राज्यमंत्री को कौन-सा विभाग?
नरेंद्र शिवाजी पटेल को- लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
प्रतिमा बागरी को- नगरीय विकास एवं आवास
दिलीप अहिरवार को- वन, पर्यावरण
राधा सिंह को- पंचायत एवं ग्रामीण विकास

Exit mobile version