Site icon Samagra Bharat News website

सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया हवन तो सूर्य मंदिर पहुंचे गुजरात के मुख्यमंत्री,इस तरह बड़े नेताओं ने मनाया नया साल

CM Yogi Adityanath performed Havan, Gujarat Chief Minister reached Sun Temple, this is how big leaders celebrated New Year

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 1जनवरी। नया साल शुरू हो चुका है। पूरी दुनिया में जश्न का माहौल शुरू हो गया है। वहीं, भारत में नए साल के मौके पर धार्मिक स्थलों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। देश के कई बड़े नेता भी भगवान के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। चलिए जानते हैं कौन से नेता ने किस तरह से अपने नए साल की शुरुआत की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार, 1 जनवरी 2024 की सुबह गोरखपुर पहुंचे और गोरखनाथ मंदिर में हवन और रुद्राभिषेक किया।

गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल और गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने साल 2024 की पहली सुबह मोढेरा सूर्य मंदिर में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Exit mobile version