Site icon Samagra Bharat News website

भूपेंद्र यादव ने नामीबियाई चीता आशा से जन्मे तीन शावकों की खबर की साझा

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 3 जनवरी। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन तथा श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने एक पोस्ट में कहा कि उन्हें यह बताते हुए रोमांच हो रहा है कि कुनो राष्ट्रीय उद्यान में तीन नए सदस्यों का पदार्पण हुआ है। उन्होंने बताया कि नामीबियाई चीता आशा ने इन तीन शावकों को जन्म दिया है।

भूपेंद्र यादव ने कहा कि यह प्रोजेक्ट चीता के लिए एक बड़ी सफलता है, जिसकी परिकल्पना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पारिस्थितिक संतुलन बहाल करने के लिए की थी।

भूपेंद्र यादव ने परियोजना में शामिल सभी विशेषज्ञों, कुनो वन्यजीव अधिकारियों और भारत भर के वन्यजीव प्रेमियों को बधाई दी।

Exit mobile version